फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर ने पहली बार मंत्री बनकर बना लिया महल जैसा घर : वर्मा

Sat, 15 Aug 2026 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुधीर शर्मा जब धर्मशाला से पहली बार चुनाव जीतकर मंत्री बने थे, उसी दौरान उन्होंने महल जैसा आलीशान घर बना लिया था।
विज्ञापन

वर्मा ने सवाल उठाया कि पहली बार मंत्री बने व्यक्ति के पास इतनी अकूत संपत्ति और पैसा कहां से आया। यह पूरी तरह से जांच का विषय है और यदि उनके पास पूरे तथ्य हैं तो उन्हें किसी भी जांच से डरने की जरूरत नहीं है। कांगड़ा में प्रेस वार्ता करते हुए अजय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ धर्मशाला विधायक द्वारा की गई टिप्पणी अमर्यादित और अशोभनीय है। देवभूमि की संस्कृति और राजनीति में ऐसी अभद्र भाषा के लिए कोई स्थान नहीं है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें अपने बयानों में शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। सुधीर शर्मा के खिलाफ जो भी कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है, वह पूरी तरह नियमों के दायरे में रहकर की जा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि सुधीर शर्मा के पिता ने हिमाचल की राजनीति में एक सम्मानित मुकाम हासिल किया था। उनके पारिवारिक संस्कार ऐसे नहीं रहे हैं कि इस प्रकार की बयानबाजी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें