नूरपुर में उपमंडल स्तरीय गंणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार
नूरपुर (कांगड़ा)। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा को लेकर सोमवार को मिनी सचिवालय में तहसीलदार राधिका सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
इस मौके पर पुलिस, एनसीसी-एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड के बच्चों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो स्कूल समारोह में प्रस्तुतियां देने के इच्छुक हैं, वे 23 जनवरी तक अपने नाम एसडीएम कार्यालय में देना सुनिश्चित करें। सभी कार्यालयाध्यक्षों से राष्ट्रीय पर्व के दौरान अपने अधीनस्थ स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया।