फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छात्रों ने मनाली का किया औद्योगिक भ्रमण

Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मनाली में शैक्ष​णिक भ्रमण के दौरान  राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के बीबीए छात्रों का चार दिवसीय मनाली औद्योगिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को व्यवसायिक एवं औद्योगिक जगत की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। मनाली पहुंचे छात्रों ने कई प्रमुख उद्योगों एवं दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण का मुख्य आकर्षण अटल टनल रहा।
विज्ञापन


जहां छात्रों ने इसके निर्माण, प्रबंधन एवं सामरिक महत्त्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त छात्रों ने भूट्टिको इंडस्ट्रीज, डीएस ड्रिंक एंड बेवरेज जैसी स्थानीय लघु एवं मध्यम उद्योग इकाइयों का भ्रमण किया। छात्रों ने मनाली के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किए। इस औद्योगिक भ्रमण का सफल आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद के मार्गदर्शन में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें