फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गांधी वाटिका की स्ट्रीट लाइटें, ठोकरें खा रहे घूमने पहुंचे लोग

Mon, 11 Nov 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम लाइटों को ठीक करवाने के लिए नहीं उठा रहा कोई कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित गांधी वाटिका की स्ट्रीट लाइटें डेढ़ माह से खराब हैं। इस कारण यहां घूमने पहुंच रहे लोगों, बुजुर्गों को परेशान होना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में लोग ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वाटिका में अक्सर शहर के लोग घूमने आते हैं और रात के समय वहां अपना समय व्यतीत करते हैं। मगर अंधेरा होने के कारण अब लोग यहां जाने से भी डर रहे हैं। इस स्थल के पास ट्रैफिक पुलिस का पहरा भी रात आठ बजे तक ही रहता है, इसके बाद वहां निगरानी रखने के लिए कोई नहीं होता है। इतने लंबे समय से लाइटें बंद होने के बाद भी संबंधित पार्षद और नगर निगम के अधिकारी बेखबर हैं। लोगों का कहना है कि अगर नगर निगम शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं ही नहीं दे सकता है तो फिर स्मार्ट सिटी होने का क्या फायदा है। लोगों से नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है यहां पर नई लाइट्स लगाई जाएं। उधर, नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने कहा कि पहले भी इस तरह की शिकायत गांधी वाटिका को लेकर आई थी। उस दौरान लाइटों को ठीक करवा दिया था। अगर दोबारा लाइटें बंद हैं तो उन्हें जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें