फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में आवारा कुत्तों का आतंक, श्रद्धालु और लोग परेशान

Tue, 22 Jul 2025 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर केमुख्य मंदिर मार्ग पर आवारा कुत्तो का झुण्ड । स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : mathura
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंदिर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों-मोहल्लों तक लावारिस कुत्तों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी परेशान हैं।
विज्ञापन

ताजा मामला जिला कांगड़ा के पंचरुखी का है, जहां रविवार को चार लोगों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। स्थानीय निवासी राजू, मानव, अश्वनी, गौरव, मनु, रजनी, पूनम, रीना, आशीष, संदीप और मुकेश आदि का कहना है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से मौन है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
सुबह-शाम जब श्रद्धालु मां ज्वाला के दर्शन के लिए आते हैं, तब भी कुत्तों का झुंड उनके रास्ते को रोक लेता है। कुछ महीने पहले भी ज्वालामुखी में कई लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा था, लेकिन तब भी स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

नगर परिषद ज्वालामुखी प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। श्रद्धालुओं और नगरवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद, पशुपालन विभाग और प्रशासन मिलकर इस समस्या पर तुरंत एक ठोस कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें