फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: काफिला रोक बच्चों से पूछा... स्कूल में अंग्रेजी मीडियम शुरू हुआ या नहीं

विज्ञापन
मटौर जनसभा के बाद धर्मशाला आते समय बगली स्कूल के बाहर रूककर स्कूली बच्चों से पढ़ाई के बारे में - फोटो : अमरोहा शाह विलायत दरगाह पर लगे उर्स में कब्बाली सुनाते कव्वाल। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के मटौर में जनसभा के उपरांत धर्मशाला सर्किट हाउस के लिए निकला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ा दूर रुक गया। मुख्यमंत्री अपनी कार से उतरे पर छुट्टी के बाद घर वापस जा रहे बच्चों से मिलने लगे और स्कूल के संबंध में फीडबैक ली। मुख्यमंत्री ने बारहवीं में पढ़ने वाले अयान से उनके स्कूल में मिल रही सुविधाओं, अध्यापकों की संख्या और बच्चों की संख्या के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने छोटे बच्चों से पूछा कि स्कूल में पहली से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू हुई या नहीं? अब पढ़ना अच्छा लग रहा है या नहीं। बच्चों ने जवाब दिया हां। इसके बाद बच्चों ने बारी-बारी से सुक्खू के साथ फोटो खिंचवाईं। मुख्यमंत्री को रुका देखकर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और उनके साथ फोटो खिंचवाईं। उपस्थित सभी व्यक्ति मुख्यमंत्री की सादगी और उनके सरल व्यक्तित्व की तारीफ करने लगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने साथ खड़ा देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और लोगों से मिलने के लिए वह काफिला रोककर वहीं उतर गए। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें