फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्टॉप डायरिया अभियान शुरू, 30 जून तक किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल में स्टॉप डायरिया केम्पेन का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डा. राजेश गुल
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा की ओर से स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने धर्मशाला अस्पताल में किया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद भी मौजूद रहे। डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि यह अभियान पहली मई से 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन


अभियान का उद्देश्य दस्त के कारण पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में होने वाली बाल मृत्यु दर को कम करना है। इस दौरान आशा वर्कर घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस और जिंक की गोलियां बाटेंगी। साथ ही हाथों को धोने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगी। आशा वर्कर बच्चों में डायरिया के लक्षणों की जांच भी करेंगी। यदि किसी बच्चे में डायरिया के लक्षण पाए जाएंगे तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजेंगी। इस अवसर पर एचई अर्चना गुरुंग, स्वास्थ्य सुपरवाइजर दिनेश कुमार और अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें