धर्मशाला। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल के तीन मैचों से पर्यटन कारोबार को पंख लगने की उम्मीद है। ढाबा और रेस्तरांं संचालकों ने इन मैचों में देखने बड़ी संख्या में आने वाले क्रिकेट प्रेमियों से अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी की है। मैचों में बढ़ने वाली चहल-पहल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अधिक राशन भी खरीद लिया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 4, 8 और 11 मई को आईपीएल के मैच होने है। दो मैच शाम को होने के चलते रात 12:00 बजे तक ढाबा और रेस्तरांं में सैलानियों की भीड़ रहने की उम्मीद है।
धर्मशाला में आईपीएल मैचों के दौरान अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। मैचों के लिए तैयारियां कर ली हैं और अतिरिक्त राशन भी खरीद लिया है। तीन मैच होने से पूरे धर्मशाला में चहल-पहल रहेगी और कारोबार अच्छा होगा।
- जतिंद्र सिंह, ढाबा मालिक
मैचों के दौरान पहले भी कारोबार अच्छा होता रहा है। इस बार भी तीन मैच एक साथ होने से कारोबार बढ़ेगा, जिससे हर कारोबारी को लाभ होगा। सैलानियों को अच्छा और बेहतर खाना परोसा जाएगा।
- ऋषभ, रेस्तरांं संचालक
धर्मशाला में आईपीएल मैचों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। साथ ही कई सैलानियों के फोन भी आ रहे हैं। एक हफ्ते तक मैचों के दौरान धर्मशाला में चहल-पहल रहेगी। इससे अच्छा कारोबार होगा।
- राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरांं एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला
जतिंद्र सिंह
जतिंद्र सिंह