नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में राज्य स्तरीय स्मार्ट हैकाथॉन का आयोजन करवाया गया। हैकाथॉन में प्रदेश के 8 संस्थानों से 15 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तकनीकी समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए।
संस्थान के निदेशक-प्राचार्य प्रो. दीपक कुमार बंसल ने बताया कि तकनीकी शिक्षा सचिव कदम संदीप वसंत ने सभी भाग लेने वाले संस्थानों को संबोधित किया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का 4 सदस्यीय न्यायाधीश मंडल, जिसमें 3 विशेषज्ञ एनआईटी हमीरपुर से और 1 निदेशक रीजनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट ने कार्यक्रम के समापन के दौरान प्रतिभागी टीमों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के समापन पर विधायक आरएस बाली ने प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रो. दीपक कुमार बंसल ने बताया कि इस हैकाथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी सोच और समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा देना है। संवाद