फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय लोहड़ी पर्व : तेरा मेर लग्न ओ सजना... पर झूमा पंडाल

Tue, 14 Jan 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
परागपुर धरोहर गांव में स्थित अटियाले पर राज्यस्तरीय लोहड़ी पर्व-2025 में डांस की प्रस्तुति देते
विज्ञापन
परागपुर(कांगड़ा)। परागपुर धरोहर गांव में स्थित अटियाले पर राज्यस्तरीय लोहड़ी पर्व-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे गायक राज जेरी ने तेरा मेरा लग्न ओ सजना शिवे बनाया..., अज मेरे बाबुए आना..., चंबा की नदियां पार... और रीमिक्स गाने गाकर उपस्थित लोगों का झूमने पर मजबूर किया। इस दौरान प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हेरिटेज विलेज कमेटी परागपुर की अध्यक्ष शिल्पी बेक्टा ने मुख्य अतिथि मनकोटिया को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए खूब तालिया बटोरीं।
विज्ञापन


वहीं, कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही छात्राओं ने मुख्य अतिथि मनकोटिया से लोहड़ी भी प्राप्त की। इस अवसर पर मनकोटिया ने कहा कि परागपुर में जल्द ही करोड़ो रुपये से सीवरेज की सुविधा मिलने जा रही है। इस दौरान कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य विभागों व स्वयं सहायता समूहों ने प्रदर्शनियां भी लगाई। हालांकि, कार्यक्रम के फीका रहने के पीछे उपमंडल प्रशासन की लापरवाही भी एक कारण रही। क्योंकि निमंत्रण पत्र पर दिन के कार्यक्रम नक्की खड्ड में ही लिखे हुए थे, जबकि दिन के कार्यक्रम परागपुर बाजार में स्थित अटियाले पर हुए, जो नक्की खड्ड से 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजन के मध्य बार-बार बिजली जाने से भी कार्यक्रम प्रभावित हुआ। इस दौरान एसडीएम शिल्पी बेक्टा, डीएसपी देहरा अनिल कुमार, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, तहसीलदार परागपुर चिराग शर्मा, बीडीओ परागपुर, तहसीलदार जसवां नरेश कुमार, बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कुमार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुशल सपेहिया, परागपुर पंचायत प्रधान मदन गोपाल, पीरसलूही पंचायत प्रधान वीरेंद्र राणा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें