नूरपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष 15 से 17 अगस्त तक नूरपुर में मनाया जाएगा। श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने वाले महोत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और एसडीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
उन्होंने कहा कि नूरपुर का ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। यहा जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जलापूर्ति, सफाई, अग्निशमन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में तहसीलदार राधिका सैनी, नायब तहसीलदार गगन सिंह, बिजली बोर्ड के एसडीओ भूपिंद्र सिंह, अर्जुन वर्मा, मनोज कुमार, दविंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।