फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई बैजनाथ में 18 से 30 अगस्त तक होगी स्पॉट एडमिशन

Sun, 17 Aug 2025 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बैजनाथ की प्रधानाचार्य रीता शर्मा ने बताया कि संस्थान में 18 से 30 अगस्त तक स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल, फीटर, वेल्डर एवं कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस राउंड का उद्देश्य उन अभ्यर्थियों को अवसर देना है जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए या जिनका चयन स्थगित हो गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त को दसवीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, 19 अगस्त को 55 से 70 प्रतिशत अंक वाले तथा 20 अगस्त को 33 से 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 21 से 30 अगस्त तक वे सभी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जो पूर्व निर्धारित तिथियों में उपस्थित नहीं हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें