फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती भविष्य की जरूरत : भवानी

Sun, 17 Aug 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजा का तालाब में आयोजित किसान गोष्ठी में उपस्थित किसान और अन्य। -स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। आत्मा परियोजना के तहत उपतहसील राजा का तालाब में शनिवार को प्राकृतिक खेती विषय पर किसान गोष्ठी हुई। इसमें राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती भविष्य की ज़रूरत है। किसानों को चाहिए कि वे रासायनिक खेती से हटकर धीरे-धीरे प्राकृतिक पद्धति की ओर बढ़ें।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने किसानों से हल्दी की खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक भूमि उपलब्ध न होने पर भी किसान कम से कम एक कनाल से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने किसानों को पंजीकरण के लिए स्थानीय कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करने को कहा।
गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजीव शर्मा, सागर गुलेरिया, डॉ. साहिल चौधरी और डॉ. विशाल शर्मा ने प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। कार्यक्रम में लगभग 125 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी किसानों को वितरित किए गए। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरित करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंच सके।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम पंचायत नेरना प्रधान सुशील कुमार, खेहर पंचायत प्रधान पवन कुमार, रैहन पंचायत उपप्रधान महिंद्र सिंह, समिति सदस्य तमन्ना धीमान शर्मा, यूथ कांग्रेस फतेहपुर अध्यक्ष रवि कुमार, जगजीत सिंह जग्गू सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें