फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर में खेल प्रशिक्षण केंद्र शुरू

Wed, 22 Jan 2025 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में मंगलवार को खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई। यह प्रशिक्षण तीन महीने तक चलेगा। इसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए छात्र और प्रशिक्षक भाग लेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में जम्मू और देवप्रयाग (उत्तराखंड) के दल शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में व्याकरण के विद्वान प्रो. अशोक चंद्र गौड़ ने छात्रों को खेलों के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर की निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी ने की। सहनिदेशक प्रो. मञ्जुनाथ ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यह खेल-कूद उत्कृष्टता केंद्र विश्वविद्यालय के 13 परिसरों में पहला केंद्र है। यहां छात्रों को भारतीय पारंपरिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र न केवल छात्रों के शारीरिक विकास में मदद करेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा को भी बढ़ावा देगा। इस मौके पर डॉ. दीप कुमार, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. संतोष गोडरा, डॉ. दर्शना रॉय, पंकज और कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें