फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में सीवरेज ओवरफ्लो रोकने के लिए विशेष टीम तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में बारिश के दौरान सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए जल शक्ति विभाग की सीवरेज विंग ने विशेष टीम तैयार की है। विभाग ने मानसून को देखते हुए फील्ड कर्मचारियों और तकनीकी टीमों को पूरी तरह मुस्तैद कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार बारिश के दौरान कहीं भी सीवरेज ओवरफ्लो या ब्लॉकेज की शिकायत मिलते ही इस विशेष टीम को मौके पर भेजकर तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। मानसून के दौरान नालों और सीवरेज नेटवर्क में पानी का दबाव बढ़ने से कई स्थानों पर ओवरफ्लो की आशंका अधिक रहती है।
विभाग की जांच में सामने आया है कि कई बार सीवरेज पाइप लाइनों में कपड़े, रेत-बजरी और घरों का अन्य वेस्ट मटेरियल (अपशिष्ट सामग्री) फेंक दिया जाता है, जिसके चलते मुख्य लाइनों में ब्लॉकेज की गंभीर समस्या पैदा होती है। इसे देखते हुए विभाग ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। सीवरेज लाइनों और चैंबरों की नियमित जांच के साथ-साथ जरूरत होने पर तत्काल सफाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि जलभराव की स्थिति न बने।
विज्ञापन

जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए शिकायत मिलते ही ठेकेदार के माध्यम से विशेष टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाता है। बारिश के दौरान प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। आम जनता से अपील है कि वे बारिश के दौरान अपनी छतों का पानी और घरेलू कचरा सीवरेज लाइन में न डालें। सीवरेज से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए लोग 82196-60699 और 85804-52942 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

- सुमन, सहायक अभियंता, सीवरेज विंग, जल शक्ति विभाग धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें