फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आज और 15 नवंबर को चलेंगी की विशेष बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला मंडल से दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
विज्ञापन

11 नवंबर को पांच और 15 नवंबर को चलेंगी दो विशेष बसें चलेंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी के धर्मशाला मंडल ने भैया दूज और 15 नवंबर को विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
निगम की समयसारिणी के अनुसार, भैया दूज पर कुल पांच विशेष बसें चलाई जाएंगी। इनमें दो वोल्वो बसें होंगी। पहली वोल्वो बस धर्मशाला से शाम सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जबकि दूसरी पालमपुर से शाम 7:30 बजे हमीरपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए सुबह 11 और 11:30 बजे दो साधारण बसें चलेंगी। वहीं, धर्मशाला से बद्दी के लिए सुबह 11 बजे एक साधारण बस रवाना होगी।
15 नवंबर (रविवार) को भी दिल्ली के लिए दो विशेष वोल्वो बसें उपलब्ध रहेंगी। इनमें एक बस धर्मशाला से शाम सात बजे और दूसरी पालमपुर से शाम 7:30 बजे हमीरपुर होते हुए रवाना होगी। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने मंगलवार को बताया कि विशेष बस सेवाएं शुरू करने का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें