फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिट्टा मुक्त हिमाचल का संदेश लेकर 12 नवंबर को दौड़ेगा शाहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
हारचक्कियां से गुब्बर तक होगा मैराथन का आयोजन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक पठानिया ने जनसमस्याएं सुनीं

संवाद न्यूज एजेंसी
रैत (कांगड़ा)। चिट्टा मुक्त हिमाचल का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए 12 नवंबर को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित की जाएगी। इसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे।
विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। मैराथन के माध्यम से नशे के खिलाफ सामूहिक चेतना और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिट्टा केवल एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसके खिलाफ लड़ाई में अभिभावकों, युवाओं, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों सहित सभी वर्गों को आगे आना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि अन्य को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें