दाव..धर्मशाला के खनियारा में इंद्रुनाग मेले में आयोजित दंगल को देखने उमड़ी भीड़। अमर उजाला
-पंजाब के अंकु को हराया, मिला 81 हजार रुपये इनाम
-विधायक सुधीर शर्मा ने 50 हजार रुपये देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती खनियारा के ऐतिहासिक श्री इंद्रू नाग देवता छिंज मेले की एक लाख रुपये की बड़ी माली नूरपुर के पहलवान सोनू ने जीती। उन्होंने पंजाब के अंकु को पराजित किया। अंकु को 81 हजार रुपये इनाम दिया गया। विधायक सुधीर शर्मा ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को इनाम राशि वितरित की।
उन्होंने कहा कि मेले मेलजोल और आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। खनियारा का मेला काफी प्राचीन है। यह संस्कृति को भी संजोए हुए है। उन्होंने मेला कमेटी को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। बताया कि अखाड़े के लिए पहले ही पांच लाख रुपये की राशि दी है। मेला कमेटी की तरफ से कैप्टन ईश्वर ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया।
सोमवार को मेले में बच्चों, बुजुर्गाें, युवाओं और महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष कैप्टन ईश्वर ठाकुर, महासचिव कमलेश चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार, लव कुमार छेत्री, प्रशोत्तम चंद, शिवराज थापा, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।