फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बर्फबारी से थमे सरकारी बसों के पहिए, धर्मशाला मंडल के 88 रूट प्रभावित

Sun, 25 Jan 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी ने परिवहन व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। शनिवार को एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले 88 रूटों पर बसों की आवाजाही ठप रही। सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर के कारण न केवल रूट रद्द करने पड़े, बल्कि विभिन्न डिपो की 29 बसें गंतव्य तक पहुंचने के बाद वापस नहीं लौट पाईं।
विज्ञापन

मंडल के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मार चंबा जिले पर पड़ी है, जहां 63 रूट पूरी तरह बंद रहे। कांगड़ा जिले में भी 25 रूटों पर बस सेवा प्रभावित हुई। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि जैसे-जैसे सड़कें बहाल होंगी और लोक निर्माण विभाग द्वारा बर्फ हटाई जाएगी इन रूटों पर सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।
डिपो - बंद/रद्द रूट - फंसी हुई बसें

चंबा - 63 - 24

धर्मशाला - 10 - 01

पठानकोट - 09 - 02

बैजनाथ - 03 - 01

जोगिंद्रनगर - 02 - 00

पालमपुर - 01 - 01
बर्फबारी के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 88 रूटों पर सेवाएं रोकी गई हैं। वर्तमान में चंबा डिपो सबसे अधिक प्रभावित है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कें साफ करने के तुरंत बाद सभी रूटों को बहाल कर दिया जाएगा। -पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें