फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में युवतियों को रसीद किया थप्पड़

Thu, 05 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना। युवतियों को मिस काल कर तंग करना एक युवक को महंगा पड़ा है। तीनों युवतियां भवारना आईं हुई थी। इसी दौरान पुन्नर के रहने वाले चंद्रभान ने युवतियों को तंग किया और इन्हें थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं युवतियों के फोन को भी फेंक दिया। गुस्साई युवतियां सीधी भवारना थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। युवतियों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि युवक एक माह से उन्हें तंग कर रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल पर भी मिस कॉल कर तंग किया जा रहा है। वीरवार को भी युवक उन्हें मिस कॅाल करता रहा और उन्हें तंग करता रहा। जब वह भवारना बाजार निजी काम से पहुंची तो युवक ने उन्हें रोका और थप्पड़ मार दिया। साथ ही उनका सामान भी फेंक दिया। एसएचओ राजकुमार ने बताया कि   युवतियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि युवक युवतियों को तंग कर रहा था। साथ ही युवतियों के मोबाइल पर भी कॉल करता था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें