फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बरसाती नमी से बढ़ीं त्वचा संबंधी बीमारियां

Tue, 18 Aug 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी और उमस अब लोगों की त्वचा पर भारी पड़ने लगी है। बरसाती मौसम में फंगस, खुजली, एलर्जी और बाल झड़ने की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की त्वचा रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात में अधिक नमी और लगातार पसीना रहने से फंगल संक्रमण तेजी से पनपता है। गीले कपड़े या जूते पहनना, बारिश में भीगने के बाद शरीर को ठीक से न सुखाना और सिर में पसीना जमना त्वचा संबंधी विकारों व बाल झड़ने का मुख्य कारण बन रहा है।
विज्ञापन


फंगल इंफेक्शन के मुख्य लक्षण
त्वचा पर लाल रंग के गोलाकार चकत्ते या निशान बनना।
प्रभावित हिस्से में लगातार खुजली और जलन होना।
त्वचा का छिलना, फटना या सफेद पड़ना।
बचाव के प्रमुख उपाय
शरीर को हमेशा साफ और पूरी तरह सूखा रखें।
गीले कपड़े और भीगे जूते लंबे समय तक पहनने से बचें।
बिना डॉक्टरी सलाह के स्टेरॉयड युक्त क्रीम या अन्य दवाओं का उपयोग न करें।
त्वचा पर कोई भी लक्षण दिखते ही तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।

बरसात के मौसम में ओपीडी में फंगल इंफेक्शन, एलर्जी और बाल झड़ने से संबंधित अधिक मामले पहुंच रहे हैं। यदि त्वचा पर संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही लंबे समय तक गीले जूते पहनने से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। -डॉ. अभिनव, त्वचा रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें