फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया और राहुल गांधी माफी मांगें : बिक्रम ठाकुर

Tue, 18 Aug 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर के भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने वंदे मातरम से जुड़े विवाद पर कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी पूरे प्रकरण पर पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम की चेतना और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक राष्ट्रीय गीत है। इसलिए इससे जुड़े किसी भी विवाद को सामान्य राजनीतिक घटना मानकर दरकिनार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी दिन-रात संविधान, लोकतंत्र और अधिकारों की दुहाई देते हैं लेकिन जब देश के मान-सम्मान और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़ा विषय सामने आता है, तो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें