फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का हुआ है पेपर लीक

विज्ञापन
धर्मशाला में उपायुक्त का ज्ञापन देने जाते हुए पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा परिणाम से खफा युवक। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। डीसी साहब! हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। लिखित परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के बहुत ज्यादा नंबर आए हैं, जबकि कुछेक के आंसर की के साथ नंबर मिलाने के बाद संभावना के अनुरूप बहुत कम अंक मिले हैं, जो कि सरासर किसी धांधली की ओर इशारा करता है। ये आरोप मंगलवार को जिलाधीश कार्यालय पहुंचे कांगड़ा-चंबा के अभ्यर्थियों ने जिलाधीश को सौंपे ज्ञापन में लगाए हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने आरोप जड़े हैं कि हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हुआ है। पुलिस विभाग को संज्ञान लेकर इसकी छानबीन करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में एक ही परिवार के तीन अभ्यर्थियों ने 70 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जो कि पेपर लीक होने की संभावनाओं को और पुख्ता कर रहा है। वहीं, कई अभ्यर्थियों को जो अंक दिए गए हैं, वे आंसर की से मिलान की अपेक्षा बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अभ्यर्थी बड़ा कदम उठाने से गुरेज नहीं करेंगे। वहीं अभ्यर्थियों ने डीजीपी को भी एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने सिपाही की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें