फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बरसात से पहले बनेगा शाहपुर का सारनू फोरलेन पुल

Sat, 03 May 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर के सारनू में बन रहा फोरलेन पुल। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। शाहपुर में घटनालू से लेकर राजोल तक सारनू और चंबी पुल का काम चल रहा है। इनमें सारनू पुल बरसात से पहले तैयार हो जाएगा। इससे लोगों का सफर कम और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सारनू पुल का काम पिछले डेढ़ साल से चल रहा है। पिछली बरसात के कारण करीब तीन महीने काम को बंद करना पड़ा था, लेकिन अक्तूबर से पुल का काम दिन-रात चला हुआ है। यहां पर सात डबल लेन पिलर तैयार हो चुके हैं। अब कॉलम बनाने का काम चला हुआ है।
पुल के साइट इंचार्ज अकांक्ष ने बताया कि बरसात से पहले ब्रिज का काम पूरा करने का टारगेट रखा है। अगर सब कुछ ठीक चला तो तय समय से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। पिछली बरसात के कारण कुछ महीने काम जरूर बाधित हुआ है।
विज्ञापन


फोरलेन का कार्य कितना पूरा
पठानकोट-मंडी फोरलेन के तहत शाहपुर क्षेत्र में पैड़ गांव से लेकर राजोल तक 17.5 किलोमीटर तक फोरलेन बनना है। 17.50 हेक्टेयर निजी और 4.75 हेक्टेयर से ज्यादा सरकारी भूमि इसके दायरे में आई है। पैड़ से लेकर द्रम्मण तक काम लगभग पूरा हो चुका है। पुहाड़ा से लेकर रैत तक लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। चंबी में पुल का काम चला हुआ है। इसके साथ ही लदवाड़ा से राजोल तक भी 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फोरलेन बनने के बाद पठानकोट से मंडी की दूरी 219 किलोमीटर से घटकर 171 किमी रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें