फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आकाश को हराकर आर्यन बने बड़ोई दंगल के विजेता

Sat, 03 May 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बडोई मेले में बडी माली दंगल लड़वाते हुए कांग्रेस नेता दवेंद्र जग्गी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। बड़ोई छिंज मेले का शुक्रवार को समापन हुआ। मेले में बड़ी माली का मुकाबला आकाश और आर्यन पहलवान के बीच हुआ, जिसमें आर्यन विजेता रहे। वहीं, मेले में रस्साकशी और महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता भी करवाई गई। मेले के समापन पर कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी मुख्यातिथि, जबकि महामंडलेश्वर रोजा माई की शिष्या अनु राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह और अनुराग बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। रोजा माई ने मेले के उत्थान के लिए 51 हजार और देवेंद्र जग्गी ने 31 हजार रुपये दिए। मेला कमेटी प्रधान बॉबी गोस्वामी ने बताया कि पुरुष पहलवानों में विजेता पहलवान को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये इनाम देकर मुख्यातिथि सम्मानित किया। रस्साकशी में विजेता टीम को 5100 और उप विजेता टीम को 3100 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें