फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल-बैडमिंटन-बास्केटबाल मैच जीत शाहपुर ओवरआल विजेता

विज्ञापन
गढ़ आईटीआई में खिलाड़ियों को सम्मानित करते विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार - फोटो : Kangra
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के वॉलीबाल, बैडमिंटन और बास्केटबाल स्पर्धा में आईटीआई शाहपुर ओवरआल विजेता बनी।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आईटीआई गढ़ में 14वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जिला की 18 आईटीआई से 433 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि 6 से 8 जून तक महिला वर्ग के पहले ही मैच हो चुके हैं, जिसमें 10 आईटीआई की 198 महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेलें हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इससे इंसान मानसिक और शरीर रूप में स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां छात्र नशे इत्यादि से दूर रहते हैं, वहीं अनुशासन की भावना आती है। प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप (खेल) का खिताब आईटीआई शाहपुर और एथलेटिक्स में आईटीआई बैजनाथ के नाम रहा। वॉलीबाल में विजेता आईटीआई शाहपुर, कबड्डी में विजेता आईटीआई बड़ोह, खो-खो में विजेता आईटीआई रझूं, बास्केटबाल में विजेता आईटीआई और बैडमिंटन में आईटीआई शाहपुर की टीम विजेता रही। इस मौके पर गढ़ आईटीआई के प्रधानाचार्य विनोद धीमान, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रधान गढ़ निर्मला राणा, बीडीसी सदस्य अनूप राणा, प्रधान राजिंदर गारिया, पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र चौहान,जिला कांगड़ा आईटीआई के खिलाड़ी, अध्यापक अन्य लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें