फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दुकान से सात घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

Wed, 14 Oct 2026 02:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने खनियारा में निरिक्षण के दौरान जपत किए घरेलू सि
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती खनियारा में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने औचक निरीक्षण के दौरान एक दुकानदार से सात घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। विभाग अब संबंधित दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार धर्मशाला में दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से मनमाने दाम वसूलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को विभाग के धर्मशाला खंड के निरीक्षकों ने क्षेत्र की करीब 20 दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इसी जांच के दौरान खनियारा में एक दुकानदार के पास से अवैध रूप से रखे सात घरेलू सिलिंडर बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने एक अन्य दुकानदार को प्रतिबंधित पॉलिथिन का उपयोग करते हुए भी पकड़ा। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर ही दुकानदार का 1500 रुपये का चालान काटा।
विज्ञापन

इस विभागीय कार्रवाई के दौरान धर्मशाला खंड निरीक्षक मीरा राणा और रणवीर मुख्य रूप से मौजूद रहे। खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है और अनियमितताएं बरतने वालों के खिलाफ भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें