फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सेवन बैंड और डीजे गुरु की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Thu, 22 Oct 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस मैदान में राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व पर कांगड़ा के डीसी हेमराज बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एसपी कुलभूषण वर्मा भी मौजूद रहे। हजारों लोगों की मौजूदगी में रावण दहन किया गया। पुतला जलते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों और आतिशबाजी से गूंज उठा।
विज्ञापन

रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। सेवन बैंड ने लाइव प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद डीजे गुरु की धुनों पर युवा और अन्य लोग जमकर थिरके। दशहरे का उत्साह देर रात तक बना रहा और लोग रात 10 बजे तक संगीत की धुनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें