फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा से वृंदावन के लिए हिमधारा बस सेवा आज से होगी शुरू

Wed, 28 May 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) श्री चामुंडा देवी से वृंदावन तक डीलक्स एसी बस सेवा हिमधारा की शुरुआत करेगा। इस बस सेवा को बुधवार दोपहर बाद 3:00 बजे पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली चामुंडा से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। बस को चामुंडा देवी मंदिर परिसर में विधिपूर्वक पूजा के उपरांत नगरोटा बगवां से दोपहर 3:50 बजे रवाना किया जाएगा। कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों से लंबे समय से इस तरह की डीलक्स बस सेवा की मांग की जा रही थी। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर जनता को बड़ी राहत दी है। कांगड़ा बस अड्डे में स्थानीय लोगों द्वारा बस का भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां से इसे एचआरटीसी उपाध्यक्ष और अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाम 4:40 पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

रूट और टाइमिंग
चामुंडा मंदिर से बस दोपहर बाद 3:00 बजे चलेगी। 3:50 पर नगरोटा बगवां बस अड्डे पर पहुंचेगी। इसके बाद यह बस शाम 4:40 बजे कांगड़ा बस अड्डे से बगलामुखी, ज्वालाजी, देहरा, चंडीगढ़ और दिल्ली होते हुए अगले दिन सुबह 8:45 बजे वृंदावन पहुंचेगी। वापसी में बस हर दिन शाम 4:00 बजे वृंदावन से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे चामुंडा पहुंचेगी।
ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध
एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्ढा ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस की ऑनलाइन टिकट बुकिंग एचआरटीसी के पोर्टल पर शुरू कर दी गई है। इच्छुक यात्री वेबसाइट या एप के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें