फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आंबेडकर जयंती पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित

Wed, 15 Apr 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
लग कढ़ियार में  भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करते सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य नेता। भाजप - फोटो : 1
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लग कढ़ियार स्थित आंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजिंदर सिंह राणा, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, सुजानपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा और जसवंत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह मंच पर केवल एक वक्ता के रूप में नहीं, बल्कि उस पीढ़ी के प्रतिनिधि के रूप में खड़े हैं, जो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष, त्याग और समर्पण की नींव पर आगे बढ़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से सीखें और उनके साथ समय बिताकर जीवन के मूल्यों को समझें। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलेगी और सम्मान की पहली पंक्ति हमेशा उनकी रहेगी।
इस दौरान सांसद ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जातिवाद, भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष कर समाज को शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था में नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के खिलाफ चुनाव में प्रत्याशी खड़ा कर उन्हें हराने का प्रयास किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव सहित विपक्ष के कई नेताओं ने समय-समय पर बाबासाहेब का अपमान किया है।

लग कढ़ियार में  भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करते सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य नेता। भाजप- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें