फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गलोड़ में पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड गलोड़ में पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब हो गई। इसके चलते टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग अभियान फिलहाल थम गया है। 24 मार्च को जिले में 100 दिन का विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में जाकर लोगों के एक्स-रे कर रही हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में स्वास्थ्य खंड गलोड़ और टौणी देवी में एक्स-रे किए जा रहे थे। यहां पर अब तक सात से आठ शिविर आयोजित हुए। हालांकि, तकनीकी खराबी के चलते गलोड़ में एक्स-रे मशीन फिलहाल काम नहीं कर पा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने मशीन को ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मशीन ठीक होते ही एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविरों का शेड्यूल पुन: बनाकर एक्स-रे किए जाएंगे। उसके बाद अन्य स्वास्थ्य खंडों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य खंड गलोड़ के बीएमओ अरविंद कौंडल ने उम्मीद जताई है कि मशीन जल्द ठीक होगी। अभियान को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। टीबी का पूरी तरह इलाज संभव है। अगर इसका समय पर पता लग जाए तो मरीज बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें