फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ऑन स्पॉट पेंटिंग में सेजल ठाकुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरणविदों ने गांधी स्मृति वाटिका में करवाई गोष्ठी और प्रतियोगिता
विज्ञापन

धर्मशाला। पर्यावरणविदों की ओर से वीरवार को गांधी स्मृति वाटिका में गोष्ठी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अंजन कुमार कालिया ने बताया कि ऑन स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।
ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में सेजल ठाकुर ने पहला, कनक, अवनी ठाकुर, सौम्या शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में पहले स्थान पर अक्षिता, दूसरे स्थान पर शानवी टंडन और आर्यन, तीसरा स्थान अक्षित, समीर और मान्या ने हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कशिश और वंशिका ने पहला स्थान, योशिता ने दूसरा और अरमान एवं केशव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लोगन राइटिंग के सीनियर वर्ग में मोक्ष और अभिनंदन और नमन, दूसरे स्थान पर माही और ओजस्वी और तीसरे स्थान पर गुंजन, शानवी और आर्यन ने हासिल किया। कहानी और भाषण प्रतियोगिता में शानवी पहले, तनवी शर्मा दूसरे और परीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरणविदों ने विजेताओं को 100,200 और 300 का कैश प्राइज और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर निगम उपायुक्त जफर इकवाल, सयुंक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार कटोच और नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, 6 एनजीओ और 7 स्कूलों के 200 के करीब छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें