फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अगोजर सहकारी सभा में 81.80 लाख के गबन पर सचिव की संपत्ति होगी जब्त

Sat, 01 Feb 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी की अगोजर सहकारी सभा में हुए 81.80 लाख रुपये के गबन को लेकर सहकारिता विभाग ने जांच तेज कर दी है। विभाग अब जल्द सभा के सचिव की संपत्ति जब्त करेगा। सभा के नाम संपत्ति अटैच करने को लेकर विभाग ने राजस्व विभाग से दस्तावेज लेकर तहसील कार्यालय में भेज दिए हैं। हालांकि, इस बाबत विभाग ने सभा के सचिव के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है।
विज्ञापन


विभाग अभी अपने स्तर पर जांच कर रहा है। ब्लाॅक पंचरुखी के पंजीयक सहकारी सभाएं के निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सचिव की प्रापर्टी को सोसायटी के साथ अटैच करने के लिए दस्तावेज पंचरुखी तहसील में जमा करवा दिए हैं। वहीं, एसएचओ पंचरुखी विद्यासागर ने कहा कि अभी ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें