फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर के पुहाड़ा मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के पुहाड़ा मोड़ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई है जबकि स्कूटर चालक को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की पहचान विजय कुमार (44) निवासी नरेड़, डाकघर रिहलु, शाहपुर के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान ऋषि निवासी नरेड़ के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देररात पुहाड़ा मोड़ पर ऋषि और विजय गांव के रास्ते से स्कूटर पर आ रहे थे जबकि सड़क पर पहुंचने के बाद रैत की तरफ से आ रहे टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल शाहपुर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हादसे का शिकार विजय मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-भोषण कर रहा था। थाना प्रभारी शाहपुर सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें