पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा महिला मोर्चा जिला पालमपुर की अध्यक्ष सीमा चौधरी ने पालमपुर, बैजनाथ और सुलह विधानसभा क्षेत्रों के तहत 10 मंडलों में महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन किया है।
पालमपुर मंडल ग्रामीण की नीलम अवस्थी, पवन राणा, तृप्ता ठाकुर, बबीता ठाकुर को उपाध्यक्ष, संतोष भट्ट, कमलेश कपूर को महामंत्री, रितु शर्मा, बबीता चौधरी, रक्षा भट्ट और शांति देवी को सचिव बनाया है। सुमन शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रितु चौधरी, निर्जला कपूर, रिंपी शर्मा, रेखा शर्मा, कुसमा देवी, विमला देवी, रक्षा देवी, रक्षा देवी, सुंदर देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
शहरी मंडल पालमपुर की विमी कौशल, सुदेश अवस्थी, कमल शर्मा, सुमन कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोनिका शर्मा, नम्रता धीमान को महामंत्री, ज्योति चौहान, सरिता अवस्थी, अक्षरा चौधरी, लता चौधरी रीता देवी, उषा देवी, आरती मुकामिया, चंद्र प्रभा, पूनम ठाकुर को सचिव जबकि मीनाक्षी को प्रवक्ता बनाया गया। कुसुम कटोच, नेचर शर्मा, दीपाली भाटिया व कांता देवी को सदस्य बनाया गया।
सुलह विधानसभा के मंडल भवारना की सुधा राणा, सरोज देवी, सरिता धीमान, कांता चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया। बबीता शर्मा, वंदना राणा को महामंत्री, सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। थुरल मंडल महिला मोर्चा की सरिता गुलरिया, बीना देवी, सरिता सागर, सुनैना गुलरिया, मीनाक्षी राणा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वनिता व सरिता शर्मा को महामंत्री, सुनीता चौधरी, रजनी राणा, गोगी सिपहिया, मोनिका राणा को सचिव, उषा शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुषमा, सुमन धीमान, रेखा कुमारी, अमिता कुमारी आदि सदस्य बनाया गया। संवाद