फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा की जयसिंहपुर इकाई की उपमंडल स्तरीय बैठक जयसिंहपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सिकंदर मन्हास ने की। इस दौरान प्रवक्ताओं ने कहा कि राज्य के लगभग 900 से अधिक विद्यालय बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रवक्ताओं ने बताया कि प्रवक्ता से प्रधानाचार्य पदोन्नति लगभग अढ़ाई वर्ष से अधर में लटकी हुई है। कई प्रवक्ता सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि कुछ सेवानिवृत्ति की कगार पर हैं। बोर्ड परीक्षाओं में सेवाएं देने वाले प्रवक्ताओं को अब तक मानदेय नहीं मिला है। प्रवक्ता संघ ने सरकार से तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने, लंबित वित्तीय लाभ जारी करने और शिक्षक हितों की रक्षा करने की मांग की। संघ ने यह भी चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो प्रवक्ता संघ संघर्ष का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेगा। बैठक में पृथ्वी पाल सिंह, राजीव भंडारी, चंद्र ज्योति, हरीश भारद्वाज, लेख राज हीर, बलदेव रणौत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें