फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रन फॉर यूनिटी दौड़ में संगम और नोनू प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
खुंडियां/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मझीण में रन फॉर यूनिटी प्रतियोगिता का आयोजन थाना प्रभारी रवि गुलेरिया के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान मझीण स्कूल में 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उप प्रधानाचार्या नीलम कुमारी और मझीण पुलिस थाना प्रभारी रवि गुलेरिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ प्रतियोगिता मझीण स्कूल से घटा चौक तक आयोजित की गई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। लड़कियों की विजेता सूची में संगम प्रथम, सरगम द्वितीय और समीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की सूची में नोनू प्रथम, आर्यन द्वितीय और साहिल तृतीय स्थान पर रहा। नन्हें बच्चों की श्रेणी में नव्या, साईना और कृष ने तेज दौड़ लगाकर अव्वल स्थान हासिल किया। इन विजेता धावकों को मझीण पंचायत भवन में प्रमाण पत्र देकर नवाजा गया। थाना प्रभारी रवि गुलेरिया ने कहा कि यह आयोजन सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती पर आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन



दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
रक्कड़ (कांगड़ा)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी के तहत मैराथन का आयोजन किया। इसमें रक्कड़ के थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने पुलिस टीम और राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ के एनएसएस केडेट के छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। थाना प्रभारी ने वल्लभ भाई पटेल की जीवनी और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें