रक्कड़ (कांगड़ा)। राजकीय कॉलेज रक्कड़ में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके उपरांत महाविद्यालय में देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने एकता, अनुशासन और सेवा भाव से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसके बाद प्राचार्य इंदिरा दरोच ने विद्यार्थियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। संवाद