फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ततवानी में बाढ़ से सुरक्षा पर खर्च होंगे 5 करोड़

Thu, 04 Jun 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवनिर्मित कमरों को उद्घाटन करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया। स
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ततवानी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा और संरक्षण कार्यों पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने यह जानकारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलवाना में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों के लोकार्पण समारोह के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में जल्द ही 2.50 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा ततवानी के समीप एक ईको पार्क विकसित करने की योजना भी प्रस्तावित है।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर सलवाना और खबल गांवों में रास्तों के निर्माण का भी आश्वासन दिया गया। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ततवानी क्षेत्र में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर रिटेनिंग वॉल और फ्लड प्रोटेक्शन कार्य करवाए जाएंगे। इन परियोजनाओं पर करीब पांच करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के लिए निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों का निर्माण कप्तान सिंह गुलेरिया ने करवाया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने कप्तान सिंह गुलेरिया और उनकी पत्नी रीना गुलेरिया को चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, पंचायत प्रधान अजय कुमार, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवनिर्मित कमरों को उद्घाटन करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें