ज्वाला दुर्गा सिद्ध मूर्ति के बाहर स्थापित किये गए पीतल के शेर स्तोत्र संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन की ओर से पीतल के दो शेर भेंट किए गए हैं। प्रत्येक शेर का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल है।
इनकी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। इन शेरों को मंदिर परिसर स्थित शेरांवाली माता ज्वाला सिद्ध मूर्ति के प्रांगण में दोनों ओर स्थापित किया गया है। शेरों की स्थापना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें देखने पहुंच रहे हैं।
पुजारी सभा के प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि डोगरा बटालियन की कुलदेवी मां ज्वाला हैं। बटालियन समय-समय पर मंदिर में विभिन्न प्रकार की भेंट अर्पित करती रहती है।