फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका: राकेश पठानिया

विज्ञापन
बौड़ में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार बोर्ड के शिविर में महिलाओं को इंडक्शन देत? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। वन मंत्री राकेश पठानिया ने वीरवार को राणा फार्म बौड़ में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार बोर्ड की ओर से आयोजित जागरूकता शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने असंगठित क्षेत्र के 288 पंजीकृत लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा, एसडीएम अनिल भारद्वाज, जिला श्रम अधिकारी राज कुमार शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष चमन लाल डढ़वाल, प्रदेश आईटी और सोशल मीडिया सेल संयोजक डॉ. विशाल नैहरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वन मंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अहम है। वहीं, देश और प्रदेश के आर्थिक विकास में कामगारों का हमेशा विशेष योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि कामगारों और उनके परिजनों के हितों की संपूर्ण सुरक्षा और सामाजिक कल्याण सर्वोपरि है, जिसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रही है। वन मंत्री ने कहा कि नूरपुर विकास खंड के तहत गरीब परिवारों को श्रम कल्याण बोर्ड से पंजीकृत करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने 10 जनवरी, 2022 तक सबसे अधिक श्रम कार्ड बनवाने वाली पंचायत को विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को मूलभूत और कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त समाज के गरीब, वंचित, पिछड़े वर्गों के कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान डीएसपी सुरेंद्र शर्मा, बीडीओ श्याम सिंह, नप अध्यक्ष अशोक शर्मा, नरेश चौधरी, जेएस राणा, पीसी चंदेल, भवानी पठानिया, कुलदीप पाठक, जोगिंद्र सिंह, चमन डढवाल, अमित शर्मा, रविंद्र चौधरी, केवल सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें