फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बनोई में पहाड़ी से गिरा पत्थर, ट्रेनिंग स्कूल की गाड़ी क्षतिग्रस्त

Sat, 01 Aug 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बनोई में ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर पत्थर गिरने से पड़ा डेंट। -स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट के समीप बनोई में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां ट्रायल के दौरान केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर की एक प्रशिक्षण गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक पत्थर आ गिरा। इस हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि पत्थर की रफ्तार कम होने के कारण वाहन सवार बच गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बनोई क्षेत्र में पिछले वर्ष से लगातार भूस्खलन हो रहा है। प्रशासन ने बरसात शुरू होने पर यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू तो कराया, लेकिन बारिश का हवाला देकर काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते अब हल्की बारिश में भी पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई है।
ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के एमडी केवल शर्मा ने बताया कि यदि पत्थर की रफ्तार अधिक होती तो गाड़ी सीधे नीचे खड्ड में जा गिरती और बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस संवेदनशील स्थल पर अधूरी पड़ी सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और स्थायी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें