फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आठ महीने तक नहीं सुधरी सड़क, विधानसभा सत्र आते ही पैचवर्क शुरू

Mon, 16 Nov 2026 04:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जिला मुख्यालय धर्मशाला के तहत आती दाड़ी बाईपास बाया कंडी लिंक रोड को टाइल डालकर दुरुस्त करते कर
विज्ञापन
धर्मशाला। आम जनता की परेशानी को आठ महीने तक नजरअंदाज करने वाला लोक निर्माण विभाग विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

दाड़ी बाईपास से कंडी जाने वाली बदहाल सड़क की मरम्मत का काम अब तेज कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद विभाग ने सड़क की सुध नहीं ली लेकिन अब मंत्रियों और विधायकों की आवाजाही को देखते हुए काम शुरू कर दिया है।

विभाग ने रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे मंत्री-विधायकों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए सड़क पर पैचवर्क और टाइलिंग का काम करवाया है। गड्ढों को भरने के साथ खराब हिस्सों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पंकज कुमार, परवीन कुमार, अमित कुमार, परवेश और राज कुमार ने कहा कि वे आठ महीने से खराब सड़क के कारण परेशानी झेल रहे थे। कई बार शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सड़कें केवल मंत्री-विधायकों की आवाजाही के लिए ही सुधारी जाएंगी। आम जनता को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलनी चाहिए।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला-2 के एसडीओ दशमिंद्र पाल ने बताया कि दाड़ी बाईपास से कंडी जाने वाली सड़क की हालत खराब थी। रेडिसन ब्लू होटल में पक्ष और विपक्ष के मंत्री व विधायक ठहरे हुए हैं और उनका आवागमन भी इसी मार्ग से हो रहा है। इसी कारण सड़क को दुरुस्त करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें