फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गंगथ में रितिका हुड्डा बनीं ''''दंगल गर्ल'''', जीती ऑल्टो कार

Fri, 05 Jun 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गंगथ में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल का दूसरा दिन महिल
विज्ञापन
इंदौरा/गंगथ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के गंगथ में आयोजित जिला स्तरीय श्री सिद्धपीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल का दूसरा दिन वीरवार को शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। इसमें विधायक मलेंद्र राजन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। महिला कुश्ती प्रतियोगिताओं में सेमीफाइनल विजेता मुस्कान (रोहतक) को बाइक और फाइनल मुकाबले की विजेता रितिका हुड्डा को ऑल्टो कार पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। महिला पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक शोभायात्रा से हुई। इसके उपरांत झंडा रस्म संपन्न की गई। मुख्यातिथि ने कहा कि बाबा क्यालू महाराज दंगल आज उत्तर भारत के प्रमुख दंगलों में अलग पहचान बना चुका है। इसमें बढ़ती जनभागीदारी इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। गंगथ में लगभग 1.35 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डीएफओ संदीप कोहली, एसएचओ नूरपुर सुरिंद्र कुमार, नायब तहसीलदार गंगथ प्रवेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, दंगल कमेटी प्रधान राजेश भल्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें