फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिनवा पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान की मौत

Fri, 09 May 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वीरवार को बैजनाथ-पपरोला के मध्य बिनवा पुल के पास सुबह 9:00 बजे के करीब सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार (58) पुत्र संतराम गांव उस्तेहड़, बैजनाथ के रूप में हुई है। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारण की जांच आरंभ कर दी है। कुलदीप बैजनाथ से पपरोला की तरफ जा रहे थे और ट्रक भी उसी दिशा में था। इस दौरान पुल को पार करने के बाद अचानक उनकी बाइक ट्रक के पिछले भाग से टकरा गई। इस दौरान उनका हेलमेट भी बुरी तरह से टूट गया था। बताया जा रहा है कि मौके पर ही कुलदीप ने दम तोड़ दिया था। बीएसएफ से सेवानिवृत्त मृतक कुलदीप कुमार के दो बेटे हैं और दोनों प्रदेश से बाहर नौकरी करते हैं। घर पर दोनों पति-पत्नी ही रह रहे थे। अभी दो सप्ताह पूर्व ही उनके एक बेटे की शादी हुई थी। लोगों ने बताया कि कुलदीप बहुत मिलनसार थे। उधर, डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें