फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पांच माह से नहीं निकला परिणाम, प्रशिक्षु अध्यापक परेशान

Sun, 10 Mar 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। पांच माह बीतने के बाद भी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित न होने से बेरोजगार निराश हैं। नवंबर में टीजीटी, जेबीटी और शास्त्री भर्ती के लिए बैचवाइज काउंसलिंग हुई थी। इतने महीने बीतने के बाद भी शिक्षा विभाग इन भर्तियों का परिणाम नहीं निकाल पाया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आचार संहिता लगने से नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय के लिए लटक जाएगी। बेरोजगार प्रशिक्षु विकास, अरविंद, दीपक, आरती, आशु, पूजा, नेहा, मनु, सोनू, जितेंद्र, अजय, विपिन, रविंद्र, तिलक, मोनिका, अजीत, विक्रांत, अनिल, मीनाक्षी और मोहित आदि का कहना है कि भर्ती परिणामों को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार इस मसले को लेकर बेरोजगार युवा सरकार और विभाग से मिलकर गुहार लगा चुके हैं। हालात यह है कि भर्ती परिणामों को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। लंबे समय बाद बैचवाइज भर्ती हो रही हैं और 2300 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। काउंसलिंग के बाद मेरिट लिस्ट भी तैयार हो चुकी हैं पर इनके परिणाम को बिना किसी कारण रोका जा रहा है। सरकार के पास नियुक्ति की फाइल है और शिक्षा विभाग मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

आचार संहिता लगने से नियुक्ति प्रक्रिया आगामी कुछ महीनों के लिए फिर लटक जाएगी। जबकि नई नीति के मुताबिक 31 मार्च को दो साल को अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वालों को नियमित करने की शर्त के तहत भी युवाओं को नुकसान होगा। आगामी वित्तीय वर्ष में नियुक्तियां होने से अनुबंध कार्यकाल तीन साल तक हो जाएगा। युवाओं ने सरकार व शिक्षा विभाग से मांग की है कि इन भर्तियों का परिणाम जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पदों के लिए हुई है काउंसलिंग
टीजीटी 898
जेबीटी 1161
शास्त्री 193
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें