फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के लेबर वार्ड के प्रवेश द्वार की मरम्मत शुरू

Tue, 15 Sep 2026 08:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के लेबर वार्ड क्षेत्र में क्षतिग्रस्त छत का किया जा रहा कार्य। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के लेबर वार्ड के जर्जर प्रवेश क्षेत्र की स्थिति को सुधारने के लिए अस्पताल प्रशासन ने मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत स्वीकृत लगभग चार लाख रुपये की लागत से इस पूरे हिस्से का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

लेबर वार्ड का प्रवेश मार्ग काफी समय से बदहाल था, जिससे यहां आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। भवन की छत और सीढ़ियों से प्लास्टर व मलबा गिरने के कारण लगातार हादसे की आशंका बनी रहती थी। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को इस रास्ते से ले जाते समय तीमारदार हमेशा अनहोनी के डर में रहते थे।
मरीजों और तीमारदारों द्वारा निर्माण सामग्री गिरने की लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। मरम्मत कार्य के तहत क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने के साथ ही छत और सीढ़ियों की नए सिरे से मरम्मत की जा रही है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल की एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के तहत करीब चार लाख रुपये की राशि से लेबर वार्ड को जाने वाले रास्ते की छत और सीढ़ियों को दुरुस्त करवाया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद मरीजों और तीमारदारों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें