संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। पेंशनरों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए। लंबित एरियर जल्द जारी किए जाएं। निगम के पेंशनरों के अलावा विभागों के पेंशनरों को पेंशन जारी करना सौतेला व्यवहार है। यह बात प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष चमन लाल पुंडीर ने कही।
उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल तक पेंशन जारी न करना, पहली जनवरी 2016 में छठे वेतनमान का एरियर जारी न करना, तीन फीसदी महंगाई भत्ते न देना अब अन्याय सहन करने की हद से बाहर हो गया है। इस संबंध में जल्द कदम न उठाए तो पेंशनर परिवार सहित विभाग के मुख्य कार्यालय एवं सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक में बलराम पुरी मुख्य प्रदेश सलाहकार, रमेश रैना महामंत्री जिला कांगड़ा, रजनी शर्मा, यशपाल, संसार पठानिया, जोगिंदर पठानिया, दिनेश, किशोरी लाल, सुभाष राणा, विक्रम परमार, मोहन लाल, कस्तूरी लाल, निर्मल सिंह, सुशील शर्मा और राकेश वालिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।