फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वालों को भी स्मार्ट बनाएगी स्मार्ट सिटी धर्मशाला

विज्ञापन
Registered street vendors will get pucca shops in Dharamsala
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला की ओर से जल्द ही पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले दुकानदारों को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू की जाएगी। पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके अंतर्गत मैक्लोडगंज और कोतवाली स्थित गांधी पार्क में रेहड़ी-फड़ी की दुकानों (वैंडिंग जोन) का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत बुधवार को परियोजना के पहले चरण के लिए टेंडर खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में मौजूदा समय में लगभग 350 पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले हैं। इस योजना के तहत इन कारोबारियों को फुटपाथ से हटाकर उन निर्मित दुकानों में सामान बेचने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। पहले चरण में परियोजना पर खर्च किए जाने वाली 2.23 करोड़ की लागत से गांधी पार्क में 17 और मैक्लाडगंज क्षेत्र में 75 छोटी दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों में सामान रखने के लिए स्टील की शेल्फ बनाई जाएंगी। साथ ही दुकानों में बिजली की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर निगम की ओर से किसी तरह का किराया वसूल नहीं किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सीईओ प्रदीप ठाकुर ने बताया कि इस परियोजना में पहले चरण में 82 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत केवल पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी के दुकानदारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें