धर्मशाला। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निधि (एससी-एसटी सब प्लान) के लिए अलग कानून बनाने की मांग को लेकर स्टेट कोलेशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान 20 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रैली करेगा।
विज्ञापन
बुधवार को प्रेस वार्ता में गठबंधन के सदस्य प्रताप सिंह और सुखदेव विश्व प्रेमी ने बताया कि प्रदेश में पिछले चार वर्षों से एससी-एसटी सब प्लान के लिए अलग कानून बनाने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई जाएगी।
गठबंधन के सदस्यों के अनुसार, कांग्रेस ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस कानून को बनाने का वादा किया था। फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री को प्रस्तावित कानून का ड्राफ्ट बिल भी सौंपा जा चुका है। उन्होंने कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की तर्ज पर हिमाचल में भी कानून बनाने की मांग की।